एक और बेचारी
हर रोज़ की तरह , आज फिर घर में शान्ति थी । और शमां अपने दोनों “बच्चों के साथ सहमी हुई बैठी हुई थी” ।
शराब में धुत्त राजीव ने ज़ोर से दरवाज़े पर लात मारी । “उसने भी लपककर दरवाज़ा खोल दिया” और दिवार के साथ चिपक कर खड़ी हो गई ।
राजीव ने अंदर पैर रखने से पहले ही गाली-गलौज शुरू कर दिया ।
एक के बाद एक “ऐसी शर्मनाक जो सीधे तीर की तरह सीने को भेद रही थी” । राजीव ने अपना सामान दरवाज़े पर ही फेंक दिया और उल्टा-सीधा बोलता हुआ चारपाई पर लेट गया ।
बच्चे भी डरकर खड़े थे , “एक मुजरिम की तरह दरवाज़े की ओट में” ।
शमां भी डरी सहमी खड़ी थी ।क्योंकि कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता था ,जब उसके ऊपर हाथ ना उठाता हो । चुपचाप आगे पड़ी मार खाती रहती ।
सुबह होते ही राजीव का नशा उतर जाता । “बच्चों को प्यार से पुकारता , शमां को भी प्यार से बोलता” ।
वह तो “प्यार के दो बोल सुनते ही सब मार भूल जाती थी”। उसके शरीर का पूरा दर्द ही ग़ायब हो जाता ।
वैसे तो शमां सरकारी स्कूल से बारहवीं पास थी ।
फिर भी माँ-बाप ने बिना सोचे समझे “रिश्तेदारों के दबाव में आकर उसकी शादी कर दी” ।
उसके कुछ करने के ख़्वाब तो उसी दिन दब गए थे । फिर तो “पता नहीं ज़िंदगी में क्या-क्या होता चला गया “।
बस ज़िंदगी उसे, और “वह ज़िंदगी को घसीटे जा रही थी”।ऐसे ही दिन बित रहे थे । अब तो बच्चे भी बड़े हो गए थे ।
“दुखों और खुशियों की आपस में खींचातानी चल रही थी” ।
अब एक नया दुख और शुरू हो गया । लड़का भी बुरी संगत में फँसकर नशेडी बन गया । साथ साथ जुआँ खेलना ,चोरी करना । और तो और , घर में सामान भी नहीं छोड़ा ।
उधर जवान बेटी की शादी की भी चिंता, “आख़िर कौनसा अच्छा परिवार शादी करने को तैयार होगा “।
इस बेक़सूर लड़की के हाथ पीले कैसे होंगे ? “क्या यह भी मेरी तरह ज़िंदगी जीयेगी” ? दिन-रात यही चिंता उसे खाने लगी ।
घर को बाप और भाई ने नर्क बना रखा था । बाहर लोगों के ताने , ऊपर से घूरतीं हुईं नज़रें । बीमार माँ का दुख ।
“उसकी बेटी की सहन शक्ति ने भी, अब तो जवाब दे दिया” ।और आख़िर उसने घर में ही पंखे से लटक कर ख़ुदकुशी कर ली ।
अचानक से “इतना बड़ा दुख ज़िन्दगी में आ गया” ।
देखते ही देखते कुछ दिनों में ही शमां ने भी खाट पकड़ ली । “हालात और बदतर हो गए” ।
पर बाप बेटा तो अलग ही दुनिया में जी रहे थे ।
और फिर एक दिन , “एक और बेचारी इस दुनिया से विदा हो गई” । शायद दुनिया की किताब में दुनिया के लिए , एक दुःखद कहानी फिर से जुड गई ॥
👍👍👌👌
ReplyDeleteHeart Touching 😭🙏
ReplyDelete