हैप्पी लास्ट दिन
फिर से नया साल आने वाला है । पुराने के बस 10 /11 दिन ही तो बचे हैं ।
“लेकिन साथ ही बच गईं बहुत सारी ख़्वाहिशें ,सपने” । कह सकते हैं कि उम्मीद जगा कर नए साल का स्वागत किया था ।
“एक डायरी तो स्पेशल इसलिए लगायी थी कि जो याद आता रहेगा, साथ-साथ लिखते भी रहेंगे और महीने के हिसाब से पूरा भी कर लेंगे “।
सोच ही रही थी कि खिड़की से थोड़ी सी धूप चमकती हुई दीवार पर दिखाई दी ।
जो सूरज के घूमने के साथ-साथ घूमती जाएगी फिर धीरे से ग़ायब भी हो सकती है । लेकिन फिर यह ख़्याल भी आया है कि कल जब आएगी तो पहले ही आकर बैठ जायेंगे ताकि धूप का मज़ा ले सके ।
“जब तक याद आता है तब तक धूप सूरज के साथ सरकती चली जाती है । हमें तो ग़ायब ही दिखती है” ।
हमारे साथ ज़िंदगी भी तो कुछ ऐसा ही करती रहती हैं ।
“कभी-कभी लगता है कि यह ज़िंदगी कुछ जोड़-तोड़ कर के चक्रव्यूह से बाहर नहीं आना चाहतीं”।
इतना अच्छा दूध बेचने का धंधा किया था । हर साल काम भी बढ़ ही रहा था । एक पुरे सेक्टर का काम ही काफ़ी था करने को ।
“लेकिन यह साल तो उम्मीद में ही निकल गया” । कुछ अच्छा मुनाफा हो जाए तो गाँव जाकर आ जाएंगे ।
“मकान की मरम्मत करवा देंगे । बेटी भी बड़ी हो गई है । शहर में लेकर आएंगे । बड़ी पढ़ाई भी करवाएँगे”
जो ख़ुद ना कर पाये,वह बच्चों के लिए सोचती रहती थी ।
“लेकिन मकड़ी के जाले की तरह फिर धीरे-धीरे पूरा सोच-समझ कर बना हुआ प्लान उलझनों से भर जाता है” ।
“कोई एक रास्ता भी नहीं दिखता जहाँ जाले नहीं लगे हो । चारों चारों तरफ़ बस परेशानी ही परेशानी” ।
तभी किसी ने ज़ोर से आवाज़ लगाई । जल्दी आओ ज़रूरी काम है ।
“मैं भी अपनी दुविधा वाली सोच से बाहर निकलकर हड़बड़ी में साड़ियों की ओर भागी । पता नहीं किस को क्या हो गया” ।
जो ज़ोर-ज़ोर से आवाज़ लगाकर बुला रही है ।
“चार सीढ़ियों को दो-दो में लाँघकर झटके से नीचे पहुँच गई”।
“बेटी खड़ी-खड़ी मुस्कराकर बोली —“हैप्पी लास्ट दिन” दिसंबर के” ।
“अपनी टेंशन छोड़ो । आख़िरी दिन हैपी हैपी रहेंगे । तभी तो नया साल भी हैप्पी आएगा हमारे लिए” ।
आप हर बात पर बोलते थे ना कि नयें साल में सब कुछ ठीक हो जाएगा । “मन से भी तो सोचो यह सब” ।
“पहले हर रोज़ लास्ट दिन मनाएंगे फिर उसके बाद हैप्पी न्यू ईयर आ जाएगा” ।
“बोल वह रही थी , उम्मीद मेरे मन में जाग रही थी” ।बस उसी क्षण सब भूलकर उसी के रंग में रंग गई ।
“कल हम यह करेंगे । अब तो यह कर लेते हैं । और उस दिन तो यह ही पक्का है” ।
अब डायरी में “हैप्पी लास्ट दिन” बिताने की लिस्ट लिख रहे थे ॥
Happy new yearrr
ReplyDeleteGreat 👍
ReplyDeleteWhether you think that will surely be happened/ materialised that is why it is said - always think positively as subconscious Mind gets indulged to attract favourable factors to make the thinking materialise. Manju frame realistic composition & have good experience.
ReplyDelete